हिंदी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस अपडेट (सोर्स- एक्स)
Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी हालिया घटनाओं ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। अभिनेता पर हुई गोलीबारी की घटना और उनके संपत्ति बेचने के मामलों ने इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर मुख्यधारा की खबरों तक सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। पुलिस जांच और मीडिया रिपोर्ट्स में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं।
मुंबई पुलिस के खुलासे के अनुसार, 18 अक्तूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए तीनों मुख्य आरोपी- फूल सिंह, रहीसुद्दीन और ऋतिक महतो लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचने की जुगत में थे। इस दौरान उनके हैंडलर मीडिया कवरेज और न्यूज़ चैनलों पर चल रही खबरों के जरिए पुलिस जांच की हर पल की अपडेट उन तक पहुंचा रहे थे। इसी लाइव फीड के आधार पर आरोपी बार-बार अपने भागने के रास्ते बदल रहे थे।
क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावरों और हैंडलरों के बीच संपर्क के लिए एनक्रिप्टेड वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) का इस्तेमाल किया जा रहा था। फरारी के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब न्यूज़ चैनलों पर हमले के सीसीटीवी फुटेज प्रसारित होने लगे। इस बीच मुख्य संदिग्धों में से एक को मोबाइल फोन पर निर्देश मिला कि उनके चेहरे सार्वजनिक हो चुके हैं और वे तुरंत वहां से निकल जाएं। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस की मुस्तैदी के चलते 19 अक्तूबर को कोटा में एक ट्रेन से इन सभी आरोपियों को धर दबोचा गया।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे बढ़ते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हमलावरों को हथियार मुहैया कराने वाले लॉजिस्टिक ट्रेल का पीछा करते हुए गुजरात के सूरत से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि इन हथियारों की तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड कौन है।
एक तरफ जहां पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता टाइगर श्रॉफ के प्रॉपर्टी बाजार में लेन-देन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के पॉश इलाके खार वेस्ट में अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह डील फायरिंग की घटना के ठीक चार दिन बाद यानी 22 अक्टूबर को फाइनल हुई, जिसमें अभिनेता ने अपना यह फ्लैट 9 करोड़ रुपये में बेचा।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: फायरिंग के बाद गिरफ्तार Shooter रेहान की क्राइम कुंडली? पिता ने कही ये बात
खार वेस्ट स्थित 'रुस्तमजी पैरामाउंट डी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' की नौवीं मंजिल पर स्थित इस फ्लैट के साथ दो कवर्ड कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अभिनेता ने पिछले एक साल के भीतर तीसरी प्रॉपर्टी बेची है। इससे पहले उन्होंने इस साल की शुरुआत में मार्च 2024 में पुणे के हडपसर स्थित 'यू पुणे' (Yoo Pune) बिल्डिंग का रेजिडेंशियल अपार्टमेंट 7.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसे बाद में लगभग 8.80 करोड़ रुपये में बेच दिया था।
Location : Mumbai
Published : 25 October 2026, 10:02 AM IST
Topics : Bollywood News Mumbai Police crime branch Tiger Shroff Firing Case Tiger Shroff flat sold Tiger Shroff