Sultanpur: ‘सच से पर्दा, अफवाहों पर ताला!’ लम्भुआ में युवती की मौत का पूरा सच आया सामने

सुलतानपुर के लम्भुआ थाना क्षेत्र के सखौली कला गांव में 22 वर्षीय युवती की मौत के बाद पुलिस ने स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हुई। पुलिस ने मौत को पूर्व की करंट घटना से जोड़कर अफवाह फैलाने से बचने और सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 August 2026, 1:26 PM IST

Sultanpur: लम्भुआ थाना क्षेत्र के सखौली कला गांव में एक युवती की मौत के बाद पुलिस ने मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस के अनुसार युवती एक नामजद अभियुक्त की पुत्री थी और उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हुई। पुलिस ने मामले को पूर्व में हुई करंट से मौत की घटना से जोड़कर भ्रामक जानकारी प्रसारित न करने की अपील की है।

करंट से हुई मौत के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा

क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को ग्राम सखौली कला में एक व्यक्ति की बिजली के खंभे पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से मृत्यु हुई थी। इस मामले में 14 अगस्त को दो अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 311/26 दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक इसी मामले में नामजद अभियुक्त विनोद पांडे की करीब 22 वर्षीय पुत्री शिखा पांडे की आज तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई। शव को वापस गांव लाया गया है।

Sultanpur News: साइबर ठगों ने उड़ाए 3 लाख, फिर पुलिस ने पलटा पूरा खेल! पीड़ित को वापस मिली पूरी रकम

मेडिकल दस्तावेज नहीं मिले

सीओ लम्भुआ ने बताया कि प्रथम दृष्टया ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवती को पिछले कुछ वर्षों से बीमारी थी। हालांकि, पुलिस ने उसके परिजनों से बीमारी से संबंधित मेडिकल दस्तावेज मांगे, लेकिन परिजनों की ओर से कोई मेडिकल प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से कर्मचारी की मौत

पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की

पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवती की मौत को पूर्व की घटना से जोड़कर अधूरी जानकारी के आधार पर अनावश्यक रूप से मामला तूल देने का प्रयास न किया जाए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना पुष्टि के कोई भी भ्रामक या अपूर्ण तथ्य सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें और गांव में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें। पुलिस के अनुसार वर्तमान में गांव में शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है तथा पुलिस टीम परिजनों के लगातार संपर्क में है। मामले में तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Sultanpur

Published :  17 August 2026, 1:26 PM IST