
गोरखपुर में घर के बाहर चली गोलियां
Gorakhpur: गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीन विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। आरोप है कि विवाद केवल बहस या कानूनी लड़ाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रंगदारी, धमकी और फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना ने पूरे गोहलिया गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
मामला उरुवा थाना क्षेत्र के गोहलिया गांव का है, जहां जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच तनाव चल रहा है। पीड़ित शिवम तिवारी उर्फ जिम्मी, पुत्र मनोज तिवारी ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत जमीन और प्रॉपर्टी लेन-देन से जुड़ी बातों को लेकर हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने न केवल दबाव बनाने की कोशिश की, बल्कि रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर कदम भी उठाए।
गोरखपुर जेल में सपा कार्यकर्ता से मिले माता प्रसाद पांडे, बीजेपी सरकार पर कसा ये तंज
पीड़ित का कहना है कि विरोधी पक्ष की ओर से लंबे समय से धमकियां दी जा रही थीं। जमीन पर कब्जे और बाउंड्री को लेकर भी कई बार विवाद हुआ, जिसमें बाउंड्री को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में सबसे गंभीर घटना 26 मई 2026 की रात बताई गई है। पीड़ित शिवम तिवारी का आरोप है कि विरोधी पक्ष ने कथित रूप से अपने साथियों के माध्यम से बाइक सवार युवकों को भेजकर उसके घर पर फायरिंग करवाई। उसका कहना है कि गोली घर के पास झाड़ियों में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से परिवार बेहद डरा हुआ है और लगातार दहशत में जीवन जी रहा है।
ऑपरेशन कनविक्शन का असर: दुष्कर्म मामले में दोषी को 10 साल की सजा, गोरखपुर कोर्ट का बड़ा फैसला
घटना के बाद से पीड़ित परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है। गांव में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है और लोग लगातार बढ़ते जमीन विवाद और आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता जता रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वहीं पुलिस की ओर से इस पूरे मामले में कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। प्रभारी निरीक्षक उरुवा का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जिस स्कार्पियो गाड़ी पर गोली लगी है, वह गाड़ी भी थाने पर ही है। घटना 26 मई के रात की है।
Location : Gorakhpur
Published : 27 May 2026, 1:30 PM IST