Hathras: सादाबाद में युवा RLD का शक्ति प्रदर्शन, रविंद्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र

हाथरस के सादाबाद स्थित फौजी गार्डन में युवा राष्ट्रीय लोकदल का युवा संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने युवाओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने की अपील की। सम्मेलन में किसानों, मजदूरों और आमजन के मुद्दे उठाने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 18 October 2026, 10:49 AM IST
google-preferred

Hathras:  उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में युवा राष्ट्रीय लोकदल (RLD) की ओर से युवा संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। फौजी गार्डन में हुए इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करने का आह्वान किया।

युवा रालोद सम्मेलन में संगठन मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम में युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि क्षेत्रीय अध्यक्ष उमेश चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन युवा रालोद के ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी राम अवतार सिंह उर्फ दीपू चौधरी ने किया।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत बनाना रहा। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपसी संवाद बढ़ाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की।

रविंद्र सिंह पटेल ने युवाओं से की खास अपील

मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल संगठनात्मक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज और देश के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

किसानों और मजदूरों के मुद्दे उठाने का आह्वान

विशिष्ट अतिथि उमेश चौधरी ने युवाओं से संगठन की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही।

वहीं, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संचालक दीपू चौधरी ने अतिथियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

ग्वालियर में नवरात्रि के दौरान भीषण हादसा: अनियंत्रित ओवरलोडेड ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 40 घायल

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सम्मेलन में रालोद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख गिरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार पोनिया, सूआ पहलवान, केशवदेव चौधरी, ईशान चौधरी, महाराज सिंह प्रधान, अनिल प्रधान, सुमित चौधरी, विनोद गुड्डू, सचिन पचहरा, महिपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, मयंक खिरवार, नीरज सोलंकी, प्रदीप भरंगर, प्रमोद और अजित एडवोकेट समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन के माध्यम से युवा रालोद ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, जनसंपर्क मजबूत करने और किसानों, मजदूरों तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को उठाने पर अपना जोर दोहराया।

Location :  Hathras

Published :  18 October 2026, 9:01 AM IST

Related News

Advertisement