Hathras: सादाबाद में युवा RLD का शक्ति प्रदर्शन, रविंद्र सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन विस्तार का मंत्र
हाथरस के सादाबाद स्थित फौजी गार्डन में युवा राष्ट्रीय लोकदल का युवा संवाद एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने युवाओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क बढ़ाने की अपील की। सम्मेलन में किसानों, मजदूरों और आमजन के मुद्दे उठाने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।