
खाई में जा गिरी PRV (IMG: Dynamite News)
Kanpur: रविवार सुबह बिल्हौर तहसील के ककवन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गश्त पर निकली यूपी 112 की पीआरवी अचानक सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटी। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार को बचाने के प्रयास में पुलिस वाहन बेकाबू हुआ और देखते ही देखते खाई में पलट गया। हादसे के बाद पीआरवी में सवार तीन पुलिसकर्मी वाहन के अंदर ही फंस गए।
जानकारी के मुताबिक यूपी 112 की पीआरवी रविवार सुबह इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। कार को अनियंत्रित स्थिति में आता देख पीआरवी चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बनी गहरी खाई में जा पलटा। वाहन के पलटते ही उसमें सवार पुलिसकर्मी अंदर फंस गए।
पीआरवी के पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने देखा कि पुलिस की गाड़ी खाई में पलटी हुई है और उसके अंदर पुलिसकर्मी फंसे हुए हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने किसी तरह पीआरवी के शीशे और दरवाजे खोलने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया।
हादसे में पीआरवी में सवार तीनों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं। हादसा जिस तरह हुआ, उसे देखते हुए एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही विशधन पुलिस चौकी को दी गई। इसके बाद चौकी के पुलिसकर्मी और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त पीआरवी को खाई से बाहर निकालने की व्यवस्था शुरू की।
‘मेरे बेटे को बचा लो’ कानपुर आग में मां की चीख, दो घंटे तक मौत से जूझते रहे 24 लोग
हादसे के बाद यूपी 112 की पीआरवी सड़क किनारे बनी गहरी खाई में बुरी तरह धंस गई थी। वाहन को वहां से निकालना आसान नहीं था। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के ट्रैक्टर की मदद ली गई। ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन को खाई से बाहर निकालने का प्रयास किया गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
Location : Kanpur
Published : 20 September 2026, 12:21 PM IST