
युवती ने मौत को लगाया गले (Img: AI Generated Image)
Noida: नोएडा में मंगलवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। एक महिला ने 18वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। इस मामले में थाना प्रभारी ने डाइनामाइट न्यूज से बातचीत की और उन्होंने हकीकत बताई।
सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी डीके शुक्ला ने बताया कि लोटस स्पेसिया हाउसिंग सोसाइटी के फ्लैट नंबर-1803 में पारुल अग्रवाल और उनके पति पल्लव अग्रवाल रहते हैं। मंगलवार की सुबह पारुल अग्रवाल ने अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी, जिसमें उनकी बेहद दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
डीके शुक्ला ने बताया कि पल्लव अग्रवाल शेयर बाजार से जुड़े काम करते हैं। पल्लव अग्रवाल ने पुलिस को यह भी बताया कि उनकी पत्नी पारुल काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या की है।
डीके शुक्ला ने बताया कि पारुल की उम्र करीब 46 साल है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मानसिक रूप से परेशान होने का मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस फिर भी अपने एंगल से जांच कर रही है। सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
रायबरेली के सलोन इलाके में भारी बवाल, तनाव के बीच आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
यह भी बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पल्लव अग्रवाल घर पर मौजूद नहीं थे। वह किसी काम से बाहर गए हुए थे, लेकिन जैसे ही सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों ने मामले की जानकारी पल्लव को दी तो तत्काल भागते हुए वह मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद सेक्टर-39 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल सोसाइटी में मातम छाया हुआ है।
Location : Noida
Published : 30 June 2026, 1:25 PM IST