42 साल से फरार था हत्यारोपी; यूपी से दबोचा गया 65 वर्षीय नत्थू उर्फ नत्थूलाल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फरारी के दौरान उत्तर प्रदेश की अलग-अलग थोक सब्जी मंडियों में काम करता रहा और उसने शादी भी नहीं की। पुलिस जांच में उसके खिलाफ यूपी के फर्रुखाबाद थाने में साल 2005 में अपहरण का एक मामला भी दर्ज मिला है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 23 August 2026, 12:32 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 42 साल से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर 1984 के विकासपुरी हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपी की पहचान 65 वर्षीय नत्थू उर्फ नत्थूलाल के रूप में हुई है, जिसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

18 अगस्त को यूपी से हुई गिरफ्तारी

क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी नत्थूलाल को 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। वह जनकपुरी थाने में 23 मई 1984 को दर्ज हत्या के मामले में लंबे समय से वांटेड था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फरारी के दौरान उत्तर प्रदेश की अलग-अलग थोक सब्जी मंडियों में काम करता रहा और उसने शादी भी नहीं की। पुलिस जांच में उसके खिलाफ यूपी के फर्रुखाबाद थाने में साल 2005 में अपहरण का एक मामला भी दर्ज मिला है।

विकासपुरी के पार्क में मिला था युवक का शव

स्पेशल सीपी (क्राइम) एचजीएस धालीवाल के अनुसार, 22-23 मई 1984 की रात विकासपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई थी।

जांच में सामने आया कि अशोक कुमार के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। पुलिस ने इस मामले में सीतापुर निवासी भभूति प्रसाद को गिरफ्तार किया था और उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया था।

दोस्त की पत्नी से संबंधों के शक में की थी हत्या

पुलिस के अनुसार, नत्थूलाल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अशोक कुमार की हत्या की थी। हत्या की वजह दोस्त की पत्नी के साथ अशोक के कथित अवैध संबंधों का शक बताया गया है।

मामले में दूसरा आरोपी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका था, लेकिन नत्थूलाल घटना के बाद से फरार चल रहा था। 42 साल बाद उसकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने पुराने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

Location :  New Delhi

Published :  23 August 2026, 12:32 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement