हाईकोर्ट में ग्रीन जॉब का बड़ा मौका: 10वीं पास के लिए निकला बंपर सरकारी ऑफर, सैलरी 52,000 रुपये पार

केरल हाई कोर्ट में 10वीं पास युवाओं के लिए माली (गार्डनर) के पदों पर भर्ती निकली है। इसमें 52,600 रुपये तक सैलरी मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 है। बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से भी चयन संभव है। जल्द करें अप्लाई!

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 23 August 2026, 12:01 PM IST
google-preferred

New Delhi: अगर आप केवल 10वीं पास हैं और किसी स्थायी व बेहतर वेतन वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। केरल हाई कोर्ट ने गार्डनर (माली) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या 15/2026) जारी कर दिया है।

यह भर्ती केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बागवानी के प्रति रुचि और व्यावहारिक समझ रखने वाले युवाओं को एक सम्मानजनक सरकारी पद और ₹52,600 तक का शानदार सैलरी पैकेज पाने का अवसर देती है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से S.S.L.C (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी के पास गार्डनिंग में डिप्लोमा या एग्रीकल्चर/ऑर्नामेंटल गार्डनिंग से संबंधित VHSE योग्यता होनी चाहिए।

सरकारी नौकरी का सपना होगा सच! SBI में क्लर्क पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 27 अगस्त तक करें अप्लाई

जिन लोगों को कृषि या हॉर्टिकल्चर फार्म में काम करने का अनुभव है, उन्हें भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 02 जनवरी 1986 से 01 जनवरी 2008 के बीच जन्मे अभ्यर्थी पात्र हैं, जबकि SC, ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

जानिए क्या होगी चयन प्रक्रिया: परीक्षा या सीधे इंटरव्यू?

इस भर्ती की सबसे दिलचस्प बात इसकी चयन प्रक्रिया है। कोर्ट में प्राप्त होने वाले कुल आवेदनों की संख्या के आधार पर यह तय होगा कि चयन केवल 50 अंकों के सीधे इंटरव्यू के आधार पर होगा या फिर लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

यदि आवेदकों की संख्या अधिक रहती है, तो 100 अंकों की ऑब्जेक्टिव लिखित परीक्षा (75 मिनट की अवधि) ली जाएगी और 10 अंकों का इंटरव्यू होगा। लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम पूरी तरह से गार्डनिंग डिप्लोमा के विषयों पर आधारित रहेगा और इसका परीक्षा केंद्र एर्नाकुलम में बनाया जाएगा।

लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! BOB में निकली बंपर वैकेंसी, बिना देरी करें अप्लाई, जानिए कौन-कौन से पदों पर हो रही बहाली

26 सितंबर 2026 से पहले करें आवेदन, यह है फीस स्ट्रक्चर

योग्य व इच्छुक उम्मीदवार केरल हाई कोर्ट के आधिकारिक पोर्टल hckrecruitment.keralacourts.in पर जाकर अंतिम तिथि 26 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरते समय 10वीं के अंकपत्र के अनुसार ही सभी विवरण दर्ज करें। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 तय किया गया है, जबकि SC, ST और बेरोजगार दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

Location :  New Delhi

Published :  23 August 2026, 12:01 PM IST

Advertisement