मुंबई से बुनी गई खौफनाक साजिश: पति ने जिस ‘फुफेरे भाई’ को गले लगाया, वही निकला उसकी पत्नी का असली आशिक

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। एक पत्नी ने अपने पति को अंधेरे में रखकर जो खौफनाक खेल खेला, उसका खुलासा होते ही होश उड़ गए। आखिर क्या था वो काला सच, जिसके कारण हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 12:17 PM IST

Mau: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों के ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है। एक पत्नी ने अपने ही पति को रास्ते से हटाने के लिए जो जाल बुना, उसकी दास्तान सुनकर हर किसी रूह कांप जाए। पत्नी ने अपने प्रेमी को पहले पति का 'फुफेरा भाई' बताकर साथ रखा और जब राज खुला, तो रास्ते का कांटा बने पति का कत्ल कर दिया। मऊ पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई से बुनी गई खौफनाक साजिश की पटकथा

यह खौफनाक खेल काफी समय पहले शुरू हो चुका था। मामला मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी कुंजबिहारी राजभर और उसकी पत्नी नेहा राजभर का है। शादी से पहले ही नेहा का प्रेम प्रसंग गांव के ही रहने वाले गुड्डू भारती (गुड्डू राजभर) के साथ चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों के रिश्तों में कोई दूरी नहीं आई।

नेहा अपने प्रेमी गुड्डू के साथ ही अपनी जिंदगी बिताना चाहती थी। इसके लिए उसने एक शातिर योजना बनाई। गुड्डू मुंबई में काम करता था, और नेहा ने अपने पति कुंजबिहारी को यह यकीन दिलाने के लिए कि गुड्डू उसका फुफेरा भाई है, उसे मुंबई में उसी के साथ काम करने भेज दिया। पति को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वह जिसे भाई समझ रहा है, वही उसकी पत्नी का असली आशिक है।

रातोंरात पुलिस छावनी बना पूरा गांव! बाबा साहब की प्रतिमा को लेकर ऐसा क्या हुआ कि बढ़ गया तनाव?

भरोसे का कत्ल और राज का पर्दाफाश

मुंबई में कुछ समय तक कुंजबिहारी और गुड्डू साथ रहे। इस दौरान गुड्डू ने कुंजबिहारी का विश्वास जीत लिया। गुड्डू के कहने पर ही कुंजबिहारी ने नेहा को भी मुंबई बुला लिया था। लेकिन कहते हैं कि झूठ की दीवार ज्यादा लंबी नहीं चलती। आखिरकार कुंजबिहारी को अपनी पत्नी और उस तथाकथित 'फुफेरे भाई' के अवैध संबंधों की सच्चाई पता चल गई। सच सामने आते ही घर में कलह शुरू हो गई और दोनों के बीच कई बार तीखी झड़प व विवाद हुआ।

विवाद बढ़ने पर घटना से करीब दो महीने पहले वे सभी मऊ वापस लौट आए, लेकिन खौफनाक साजिश का अंत अभी बाकी था।

मुंबई जाने के बहाने बुलाया मौत के मुंह में

बीते 25 जुलाई को नेहा ने एक बार फिर साजिश रची। उसने कुंजबिहारी को मुंबई वापस जाने का झांसा देकर मऊ रेलवे स्टेशन पर बुलाया। पति को शक न हो, इसलिए वह उसे सीधे कसारा गांव के पास ले गई। पहले से ही तय प्लान के मुताबिक वहां प्रेमी गुड्डू राजभर भी मौजूद था।

कसारा गांव के पास पहुँचते ही किसी बात को लेकर तीनों के बीच फिर से विवाद और गरमा-गरम बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने कुंजबिहारी पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

दूल्हे के घर नहीं, तस्करों के अड्डे पहुंचने वाली थी ये ‘दहेज की गाड़ी’, पुलिस ने कर दिया खेल खत्म

पुलिस की गिरफ्त में आए कातिल

25 जुलाई को कसारा गांव के पास कुंजबिहारी का शव लावारिस हालत में बरामद हुआ था, जिसकी शुरुआती पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक के पिता हरिशचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहराई से जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो नेहा एक अज्ञात युवक के साथ नजर आई। इसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश का दायरा बढ़ाया और नेहा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपियों के झूठ के परखच्चे उड़ गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार को मुहम्मद अली इंटर कॉलेज इंदारा के पास से मुख्य आरोपी गुड्डू कुमार और पत्नी नेहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

 

Location :  Mau

Published :  30 July 2026, 12:17 PM IST