हिंदी
मैनपुरी में दुकान में चोरी का बड़ा खुलासा
Mainpuri: जनपद से बड़ी खबर सामने आई है। थाना औंछा पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में राहत देखने को मिली।
गौरतलब है कि बीते 14-15 दिसंबर 2025 की रात थाना औंछा क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। चोर दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी की इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई।
व्यापारियों ने बाजार बंद करके धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और जल्द खुलासे की मांग की। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से वार्ता की और चोरों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश कराए जाने का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 मार्च 2026 को थाना औंछा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को औंछा-जरसाना रोड पर गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए आभूषण और करीब 10,100 रुपये नगद बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है, जो इस वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं।
मैनपुरी में सुबह-सुबह दिखा खौफनाक मंजर, नाले से मिला युवक का शव; इलाके में दहशत
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराधियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। वहीं, इस सफलता के बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की
Location : Mainpuri
Published : 20 March 2026, 3:42 PM IST
Topics : Jewelry Shop mainpuri Mainpuri Police Shop Burglary