
विवाहिता का फांसी के फंदे पर मिला शव (Source: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में देर रात शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 27 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान लक्ष्मी पत्नी कन्हैया के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कन्हैया के साथ हुई थी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता अरविंद ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है।
मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी का उत्पीड़न किया जाता था और इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। मृतका के परिजनों ने उसकी सास, ससुर, ननद और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामले में मृतका के पिता अरविंद का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
Mainpuri: चार बदमाश गिरफ्तार, 32 मोबाइल और हथियार बरामद… आखिर कहां से आया इतना बड़ा माल?
वहीं, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
Location : Mainpuri
Published : 16 August 2026, 3:05 PM IST