Mainpuri News : महुटी गांव में दबंगों ने घर में की तोड़फोड़, न्याय के लिए SP दफ्तर पहुंची पीड़िता

मैनपुरी के करहल क्षेत्र के महुटी गांव में दबंगों द्वारा एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित मालती देवी ने चार लोगों पर दीवार तोड़कर जमीन कब्जाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 June 2026, 1:52 PM IST
google-preferred

Mainpuri : मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम महुटी में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मालती देवी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर हमला करने और दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

गांव के चार लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप

पीड़ित मालती देवी के अनुसार, रामबिहारी, अनिल, सुखलेश और प्रमोद नाम के लोगों ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि दबंगों ने घर की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया।

Mainpuri: किशनी में गौवंश तस्करी की आशंका, ग्रामीणों ने ट्रक पकड़ा; खेत में फंसा वाहन

एसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पीड़ित परिवार में दहशत फैल गई। घटना के बाद मालती देवी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही है। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में उनके परिवार के साथ इस तरह की घटना दोबारा न हो सके।

Location :  mainpuri

Published :  11 June 2026, 1:52 PM IST

Advertisement