बेटी के सिर से टला काल का साया! मैनपुरी में पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया दरिंदा, बिलखते मां-बाप ने ली राहत की सांस

मैनपुरी की दन्नाहार पुलिस ने महिला व बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी अमन को ज्योति तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 August 2026, 1:26 PM IST

Mainpuri: महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दन्नाहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित आरोपी अमन पुत्र उपदेश, निवासी गनला मुगरिया, थाना दन्नाहार, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ज्योति तिराहा के पास से पुलिस ने दबोचा आरोपी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेश के क्रम में महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर मैनपुरी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में दन्नाहार पुलिस ने कार्रवाई की।

ये भी पढ़ें - Mainpuri News: पुलिस की एक तलाशी और सामने आया बड़ा राज, युवक के पास मिला तमंचा-कारतूस

थाना दन्नाहार में दर्ज मु0अ0सं0 211/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस में वांछित आरोपी अमन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को ज्योति तिराहा, मैनपुरी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शत्रुंजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमरदीप सिंह, हेड कांस्टेबल मुकुल कुमार और महिला कांस्टेबल प्रियंका शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें - Mainpuri News: ‘पूजा में मत आना’… विरोध के बाद मारपीट का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से मांगा इंसाफ

महिला एवं नाबालिग संबंधी अपराध में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी पर थाना क्षेत्र की जनता ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Location :  Mainpuri

Published :  22 August 2026, 1:26 PM IST