हिंदी
पीड़ित महिला ने पुलिस से मांगी सुरक्षा (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mainpuri: किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जयसिंहपुर से एक भयावह मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता सुधा देवी, पत्नी उदयवीर सिंह, जो अपने परिवार के साथ रहती हैं, ने बताया कि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं। 26 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव के कुछ दबंग और हथियारबंद लोग उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि उन्होंने लाठी-डंडों से लैस होकर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि महिला से बेरहमी से मारपीट भी की।
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। विरोध करने पर उसे जमीन पर पटक दिया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गईं। इस हमले ने पूरे परिवार को भयभीत कर दिया है।
जब घटना के बाद महिला का पति घर लौटकर शिकायत करने थाने गया, तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया और थाने में बंद कराने की बात कही। इससे परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है।
मैनपुरी में महिला पर जानलेवा हमला, दबंगों ने घर में घुसकर की बर्बरता, आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग#ManpuriNews #WomanAttack #SafetyForWomen #JusticeForVictims @mainpuripolice @Uppolice pic.twitter.com/JAgBa4s2Xe
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 31, 2026
पीड़िता सुधा देवी ने बताया कि पहले भी इस तरह की शिकायतें पुलिस को दी गई थीं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों की धमकियों और उत्पीड़न के कारण परिवार भय के साये में जी रहा है।
पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Location : Mainpuri
Published : 31 March 2026, 1:50 PM IST