बलरामपुर में नाबालिग से दरिंदगी करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बलरामपुर के सादुल्लानगर इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस पकड़ चुकी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 June 2026, 12:00 PM IST

Balrampur: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नाबालिग से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सादुल्लानगर क्षेत्र में दर्ज गंभीर मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी के दौरान जवाबी फायरिंग में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

यह पूरा मामला बलरामपुर के सादुल्लानगर इलाके से जुड़ा है, जहां दो दिन पहले रानीपुर गांव में एक जन्मदिन समारोह के दौरान यह घटना सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, पार्टी में आए एक नाबालिग लड़के को गांव के ही कुछ लोगों ने कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर बहला-फुसलाया और फिर उसे सुनसान इलाके अमघटी जंगल में ले जाया गया।

22 लाख की FD… और 20 लाख का फर्जी लोन! बलरामपुर बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

दुष्कर्म केस में था फरार

आरोप है कि वहां ले जाकर तीन लोगों ने नाबालिग के साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

कैसे हुई मुठभेड़

रात की रंजिश या सुनियोजित साजिश? बलरामपुर में हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी अब्दुल जाहिद अमघटी जंगल के आसपास छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक को देखकर उसकी पहचान की कोशिश की। जैसे ही पुलिस पास पहुंची, आरोपी भागने लगा और खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा।

Location :  Balrampur

Published :  5 June 2026, 10:12 AM IST