रात की रंजिश या सुनियोजित साजिश? बलरामपुर में हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर में जानलेवा हमले और हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी वाजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंसक वारदात में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Balrampur: बलरामपुर के थाना गैण्डास बुजुर्ग पुलिस ने जानलेवा हमले और हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी वाजिद को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी के दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह गिरकर घायल हो गया।

इलाज के बाद कोर्ट में पेशी

घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस पहले ही छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

26 मई की रात से शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला 26 मई की रात अहिरौला गांव के पास शुरू हुआ, जब आरोपी मोहम्मद आसिफ खान बाइक से संदिग्ध तरीके से घूम रहा था। स्थानीय निवासी राजू मौर्या द्वारा आपत्ति जताने पर विवाद बढ़ गया।

दूसरे दिन हुआ जानलेवा हमला

अगले दिन राजू मौर्या अपने साथी संतोष यादव के साथ पिपरा चौराहे की ओर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

इलाज के दौरान मौत से बढ़ा मामला

इस हमले में घायल धनराज को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामला हत्या की गंभीर धारा में बदल गया।

अयोध्या में लेखपाल रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी और अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले में बड़ी सफलता मिली है।

Location :  Balrampur

Published :  3 June 2026, 4:10 PM IST

Related News

Advertisement