22 लाख की FD… और 20 लाख का फर्जी लोन! बलरामपुर बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बलरामपुर में इंडियन बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक को 22 लाख की एफडी पर 20 लाख का फर्जी लोन मंजूर कर गबन करने के मामले में गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पहले ही एक आरोपी को जेल भेज चुकी है।

Balrampur: बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में बैंकिंग क्षेत्र को हिला देने वाले बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इंडियन बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक को 22 लाख रुपये की फिक्स डिपॉजिट में गड़बड़ी कर 20 लाख रुपये का फर्जी लोन स्वीकृत करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

पीड़ित की मेहनत की रकम पर खेला गया खेल

मामला कोतवाली उतरौला क्षेत्र के नया नगर बिशुनपुर निवासी जनार्दन सिंह से जुड़ा है। उन्होंने जमीन बेचकर 22 लाख रुपये इंडियन बैंक की चमरूपुर महदेईयां शाखा में जमा किए थे, लेकिन आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने जबरन एफडी बनवाकर धोखाधड़ी की।

फर्जी लोन और गबन का आरोप

तत्कालीन शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार पासवान और सहायक निखिल कुमार पासवान पर आरोप है कि उन्होंने खाताधारक को बिना जानकारी दिए एफडी पर 90 प्रतिशत यानी 19.80 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर रकम का गबन कर लिया।

पहले सह-आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

इस मामले में श्रीदत्तगंज पुलिस पहले ही सह-आरोपी असिस्टेंट मैनेजर निखिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद मामला और गंभीर हो गया।

गोरखपुर से हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर दिनेश कुमार पासवान को गोरखपुर के चिलुआताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

रात की रंजिश या सुनियोजित साजिश? बलरामपुर में हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बैंक टारगेट और व्यक्तिगत लाभ के लिए इस धोखाधड़ी को स्वीकार किया है। अब उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Balrampur

Published :  3 June 2026, 4:17 PM IST

Advertisement