
सड़क हादसे में युवक की मौत
Maharajganj: पनियरा थाना क्षेत्र के बभनौली-भटहट मार्ग पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार संतोष सिंह (38 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साले सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात चारपहिया वाहन का चालक फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष सिंह पुत्र राम बैलास सिंह निवासी पनियरा क्षेत्र के बैजूडेहरा के रहने वाले थे। वे शादीशुदा थे और दो बच्चों शौर्य (10 वर्ष) और आराध्या (7 वर्ष) के पिता थे। संतोष अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनकी दो बहनें हैं। शुक्रवार की रात संतोष अपने साले सुमित सिंह को गोरखपुर रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए बाइक पर निकले थे। रास्ते में बभनौली-भटहट मार्ग के जंगल के पास एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मारी।
महराजगंज महोत्सव की तैयारी तेज: डीएम और एसपी पहुंचे कार्यक्रम स्थल, ली जमीनी समीक्षा
हादसे की जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग और परिजनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया। डॉक्टरों ने संतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया। सुमित सिंह का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है और इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही संतोष सिंह के घर में मातम पसरा। परिवार और परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य अभी भी सदमे में हैं। गांव के लोग भी इस हादसे पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
महराजगंज: डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया ये काम, अधिकारियों के उड़े होश
पनियरा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
Location : Maharajganj
Published : 1 November 2025, 12:15 PM IST
Topics : Bike Accident crime news Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police Road Accident