
महराजगंज में दर्दनाक हादसा (Img- Dynamite News)
Maharajganj: निचलौल थाना क्षेत्र के कोहड़वल गांव के सिसवाडीह टोले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक घटना से परिवार और गांव में मातम पसर गया। करीब 40 वर्षीय इंदल भारती का शव उनके घर के बरामदे में सीढ़ी के पास निकली लोहे की छड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह इंदल भारती की पत्नी सुनीता कमरे से बाहर निकलीं। इसी दौरान उनकी नजर सीढ़ी के पास लटके पति के शव पर पड़ी। पति को इस हालत में देखकर सुनीता घबरा गईं और शोर मचाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पूरे गांव में फैल गई। घटना के बाद से सिसवाडीह टोले में शोक का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि इंदल भारती गारा-माटी और मजदूरी का काम करके अपने परिवार का खर्च चलाते थे। परिवार के अनुसार, वह घर की जिम्मेदारियां संभालते थे। हालांकि, रात में किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई और उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटना की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Maharajganj: निचलौल में भारी हड़कंप, गंडक नदी से तीन शव बरामद; मंजर देख सहम उठे लोग
इंदल भारती की पत्नी सुनीता की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। दंपती के चार बच्चे हैं। बड़ा बेटा सर्वेश करीब 20 वर्ष का है, जो रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर गया हुआ है। इसके बाद बेटी आरती करीब 18 वर्ष, बेटी आकृति भारती करीब 16 वर्ष और सबसे छोटा बेटा देवराज करीब 13 वर्ष का है।
पति की मौत के बाद सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आरती, आकृति और देवराज भी इस दुखद घटना से सदमे में हैं। परिवार के सामने अचानक आई इस त्रासदी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर निचलौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े परिस्थितियों की जांच कर रही है। शव मिलने की स्थिति और अन्य पहलुओं की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 22 September 2026, 10:29 AM IST