हिंदी
Maharajganj: महराजगंज के नौतनवा तहसील के रतनपुर में रविवार को प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगा हंगामा किया। शाम से रात तक दो थानों की फोर्स मौके पर पहुँच परिजनों का समझाने पर शव को पोस्टमार्टेम हेतु भेजा जा सका। आज मौके पर जिले से डिप्टी CMO के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जांच को पहुँचे है।
संवाददाता अनुसार नौतनवा तहसील के खोरिया निवासी रमेश गौड़ ने आरोप लगाया कि उनके भाई दिनेश की पत्नी प्रीति का शनिवार शाम को तबियत खराब होने पर परिजनों ने नजदीकी रतनपुर के उर्मिला हॉस्पिटल पर इलाज हेतु ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया। रात मे अचानक तबियत फिर बिगड़ने पर परिजनों ने उसे डिस्चार्ज करने को कहा जिसपर डॉक्टरों ने अनसुना कर दिया।
यूपी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों में नई तैनाती, विनय कुमार वर्मा को मिली महराजगंज की जिम्मेदारी
बताया जा रहा रविवार दिन में दो बजे के आसपास अस्पताल संचालक मरीज प्रीति को बिना परिजनों के सहमति से पाईवेट कार से कहीं लेकर चले गए फिर पांच बजे परिजनों को सूचना दिया कि उसकी मृत्यु हो गई है। जिसके बाद परिजनों मे कोहराम मच गया। अस्पताल संचालक पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।
इस मामले में जिले से स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम आज मौके पर जांच को पहुची जिसमें डिप्टी CMO वीरेंद्र आर्या, डिप्टी CMO के पी सिंह, डिप्टी CMO नीरज कन्नौजिया, रतनपुर अधीक्षक सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र शाही मौके पर पहुँच जांच पड़ताल किये।
अस्पताल के संचालक श्रीनेवास् कुशवहा ने बताया की महिला को ब्लीडिंग हो रहा था, डॉक्टर सुधांसु कुमार ने इलाज किया, रात में महिला का तबियत सही था।संचालक ने बताया कि महिला को डिस्चार्ज किया गया था।
Location : Maharajganj
Published : 6 October 2025, 2:38 PM IST
Topics : death hospital Maharajganj UP Police woman