जब सर्राफा दुकान ही सुरक्षित नहीं तो किसके भरोसे व्यापार? महराजगंज में लाखों की चोरी के बाद नाइट पेट्रोलिंग पर तीखे सवाल

नेपाल सीमा से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में सर्दी की दस्तक के साथ ही व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। सुबह जब बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हुई तो एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। अब स्थानीय व्यापारी पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 November 2026, 8:44 AM IST

Maharajganj: सर्दी की शुरुआत होते ही नेपाल बॉर्डर से सटे महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। रात के अंधेरे में चोरों ने एक सर्राफा कारोबारी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो व्यापारियों की चिंता बढ़ गई। हैरानी की बात यह है कि कस्बे में 24 घंटे के भीतर चोरी की यह दूसरी वारदात है। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शांतिनगर में सर्राफा दुकान को बनाया निशाना

यह घटना ठूठीबारी के शांति नगर में हुई। चोरों ने रात में एक ज्वेलर की दुकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये का कीमती सामान लेकर भाग गए।

Maharajganj: समाधान दिवस में अचानक पहुंचे मंडलायुक्त-DIG, खुद सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सुबह चोरी की खबर मिलने पर स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद ज्वेलर अपनी दुकानों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। चोरी हुए सामान की असली कीमत और डिटेल्स अभी पता नहीं चल पाई हैं।

24 घंटे में दूसरी घटना, व्यापारी परेशान

ठूठीबारी कस्बे में लगातार हो रही चोरियों ने व्यापारियों को परेशान कर दिया है। सिर्फ़ 24 घंटे के अंदर दूसरी चोरी से लोकल दुकानदारों में डर का माहौल है।

नेपाल बॉर्डर से सटे इस कस्बे में लगातार हो रही चोरियों ने रात की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सर्दियों के महीनों में पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है।

Maharajganj News: बौद्ध शांति यात्रा पर निकलीं थाईलैंड की राजदूत, सोनौली से 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना

पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग कितनी है असरदार?

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच व्यापारियों ने पुलिस की काबिलियत पर सवाल उठाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब ज्वेलरी की दुकानों में चोरियां हो रही हैं, तो दूसरे दुकानदार अपनी सुरक्षा को लेकर कैसे निश्चिंत हो सकते हैं?

लोकल व्यापारी अब चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी का इंतजार कर रहे हैं। बाजारों में नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने की भी मांग हो रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।

Location :  Maharajganj

Published :  29 November 2026, 8:44 AM IST