नेपाल तस्करी की साजिश पर पुलिस का पानी, महाराजगंज में सड़क किनारे लावारिस मिली 19 बोरी यूरिया खाद

कोल्हुई थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बटइडीहा गांव में पहुंची पुलिस टीम ने लावारिस खाद बरामद किया है। पढ़िए पूरी खबर

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 13 August 2026, 2:30 PM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बटइडीहा गांव में बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सड़क किनारे लावारिस हालत में रखी 19 बोरी यूरिया खाद बरामद की है। पुलिस ने बरामद खाद को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बटइडीहा गांव में सड़क के किनारे बड़ी मात्रा में यूरिया खाद लावारिस हालत में पड़ी है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान सड़क किनारे रखी 19 बोरी यूरिया खाद बरामद हुई।

ये भी पढ़ें - Maharajganj: रात में अघोषित बिजली कटौती से धानीवासी त्रस्त, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

नेपाल तस्करी की आशंका पर जांच तेज

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में यूरिया खाद सड़क किनारे कौन छोड़कर गया और इसे वहां रखने का उद्देश्य क्या था। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में खाद की तस्करी की आशंका को देखते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - Maharajganj News: कार पर नहीं था शक, तलाशी हुई तो निकला ऐसा सामान; बस्ती का युवक गिरफ्तार

कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई

थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि बरामद यूरिया को कब्जे में लेकर कस्टम अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की गई है। पुलिस खाद के स्रोत और इसे छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Location :  Maharajganj

Published :  13 August 2026, 2:30 PM IST