तड़के सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी में मुठभेड़ के बाद हजारों का इनामी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि पुलिस ने हथियार और कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल सामान बरामद करने का दावा किया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 September 2026, 6:48 PM IST

Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की घेराबंदी के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें वसीम नामक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

14 सितंबर को मिले थे गोवंश के अवशेष

सीओ महक शर्मा के अनुसार, 14 सितंबर को ग्राम झाला संसारपुर में दो गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया की तहरीर पर मैलानी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

‘खंभा है, तार है, ट्रांसफॉर्मर है पर फिर भी अंधेरे में 20 साल’! लखीमपुर खीरी के इस गांव की हैरान करने वाली दास्तान

तड़के सिंघाताली पुलिया के पास हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को सुबह करीब 4:30 बजे सिंघाताली पुलिया के पास संदिग्ध लोगों की घेराबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई में वसीम के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसके तीन कथित साथियों रूहीन, मोहसीम और नीलकंठ उर्फ राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

तमंचा और गोकशी में इस्तेमाल सामान बरामद

पुलिस ने घायल आरोपी वसीम के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा पुलिस के मुताबिक एक चापड़, लोहे की छुरी, लकड़ी का ठीहा, चार प्लास्टिक की बोरियां, चार प्लास्टिक की रस्सियां और प्लास्टिक की पन्नी भी मिली है।

नाव पर पक रहा खाना, घरों पर मंडरा रहा खतरा; लखीमपुर खीरी में बाढ़ का ऐसा कहर कभी नहीं देखा!

वसीम पर पहले से दर्ज हैं चार मुकदमे

सीओ महक शर्मा के मुताबिक, वसीम के खिलाफ पहले से चार मामले दर्ज हैं। इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  17 September 2026, 6:48 PM IST