हिंदी
नहर में मिला युवक का शव (Img: Dynamite News)
Kolhui: कोल्हुई थाना क्षेत्र के रायपुर पंडित गांव के बाहर नहर में बुधवार को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान गोरखपुर जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित घोसीपुरवा निवासी अमरजीत (35 वर्ष) पुत्र बैजनाथ के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की ससुराल रायपुर पंडित गांव में है। मृतक की पत्नी सोनी ने बताया कि उनके पति शराब के आदी थे और अक्सर शराब के नशे में विवाद करते थे। करीब एक माह पहले वह परेशान होकर अपने मायके रायपुर पंडित चली आई थी। गुरुवार की रात भी अमरजीत शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। परिजनों व ग्रामीणों के समझाने पर वह वहां से चला गया था।
ये भी पढ़ें- न सड़क, न नाली… सिर्फ जलभराव की मजबूरी, मुगलसराय में कागजी निकला विकास का दावा
बताया गया कि शव मिलने से कुछ समय पहले नहर की पुलिया पर एक लावारिस मोटरसाइकिल मिली थी, जिसे पुरंदरपुर पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई थी। जांच के दौरान बाइक मृतक अमरजीत की निकली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- बच्चों ने मांगा नमक, थाली में डाला डिटर्जेंट पाउडर! नालंदा के स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद दर्जनों बच्चे बीमार
एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Location : Maharajganj
Published : 19 August 2026, 4:10 PM IST