Kanpur: हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में बिना कपड़ों के मिला अधजला शव! हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में मिली एक अधजली लाश ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बिना कपड़ों के मिले शव ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह हत्या है, हादसा या कुछ और? मौके से मिले सुराग भी कहानी को और उलझा रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 1:37 PM IST

Kanpur: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गत दिवस दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एआरटीओ कार्यालय के सामने जलते हुए कूड़े के ढेर में एक युवती का अधजला शव मिला। शव वस्त्रविहीन था और आसपास सलवार-सूट के कुछ टुकड़े भी पाए गए, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

कूड़े में मिली लाश से मचा हड़कंप

हाईवे के किला चौकी क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय से लगभग 100 मीटर दूरी पर नगर पालिका द्वारा कूड़ा डाला जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां रोजाना कूड़े में आग लगाई जाती है। सोमवार को भी जब कूड़े में आग लगी हुई थी तभी वहां से गुजर रहे लोगों ने अधजली लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि युवती की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में छिपाने की कोशिश की गई होगी।

Maharajganj: पेट्रोल-डीजल के बाद अब खाद के लिए लाइन? कोल्हुई में किसान परेशान

हत्या या हादसा? पुलिस के सामने कई सवाल

घटना के बाद कई तरह की आशंकाएं सामने आ रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती की किसी रंजिश या दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो सकती है। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि किसी वाहन से शव को लाकर यहां फेंका गया हो। पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस की शुरुआती जांच में अलग संकेत

सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। वहीं सीओ सिटी दीपक यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आशंका है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती थी और कूड़े में आग की चपेट में आने से उसकी मौत हुई हो। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या, दुर्घटना या अन्य किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

स्टंटबाजी बनी आफत: गांव लौट रहे दूल्हा-दुल्हन पर हमला…ईंट-पत्थरों से कार तोड़ी, दोनों घायल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है और युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Location :  Kanpur

Published :  19 May 2026, 1:37 PM IST