Kanpur Dehat: एक कहासुनी ने छीन ली जिंदगी… किसान ने उठाया ऐसा कदम कि पूरे गांव में छा गया मातम

कानपुर देहात के एक गांव में घरेलू विवाद के बाद हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया है। एक किसान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 July 2026, 4:36 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में घरेलू कलह से आहत एक किसान ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घरेलू कलह बनी मौत

जानकारी के अनुसार, जैतीपुर गांव निवासी किसान राकेश राठौर ने रविवार सुबह करीब 11 बजे घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। घटना के समय घर पर मौजूद उनके छोटे भाई राजकुमार उन्हें आनन-फानन में सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर जे. पी. सिंह ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान राकेश राठौर ने दम तोड़ दिया।

घर के अंदर भड़की ऐसी आग कि पति की बची सांसें भी थम गईं… पत्नी की साजिश का पुलिस ने ऐसे खोला राज

मृतक के भाई ने दी जानकारी 

मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि राकेश राठौर का पुत्र शिववीर बाहर नौकरी करता है। घर पर उनकी पुत्रवधू मोना देवी रहती हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू कलह के कारण राकेश ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों में हो रही ये चर्चा

जैतीपुर गांव के ग्रामीणों में चर्चा है कि पुत्रवधू और मृतक किसान राकेश राठौर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी इसी के चलते किसान राकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके चलते उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

कॉलेज जाने का झांसा… खेत में खामोश हुई मुस्कान, बदायूं की बेटी के टूटे सपने, क्या फॉरेंसिक सुराग खोलेंगे राज?

पुलिस अधिकारी ने दी घटना जानकारी

चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  5 July 2026, 11:08 AM IST