घर के अंदर भड़की ऐसी आग कि पति की बची सांसें भी थम गईं… पत्नी की साजिश का पुलिस ने ऐसे खोला राज

फतेहपुर में पत्नी ने अपने शराबी पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआत में महिला ने हादसे का झूठा बयान दिया, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली। मामला 26 जून का है, जिसका खुलासा अब हुआ है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 July 2026, 4:03 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी पर अपने ही पति को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। यह घटना आगरा बाथरूम हत्याकांड के बाद एक और सनसनीखेज वारदात के रूप में सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

पहले बताया हादसा, फिर सामने आया सच

घटना 26 जून की बताई जा रही है, जिसका खुलासा अब हुआ है। शुरुआत में महिला ने पुलिस को बताया कि वह बैंक गई थी और घर में बीड़ी जलाते समय अचानक आग लग गई। लेकिन पुलिस को उसके बयान पर शक हुआ और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।

शराब के नशे में पति से विवाद बना मौत की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि पति शराब के नशे में अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। लगातार विवाद से परेशान होकर महिला ने कथित रूप से पति पर मिट्टी का तेल (किरोसीन) डालकर आग लगा दी। आग लगते ही पति गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

मोहल्ले में रचा गया झूठा हादसे का नाटक

घटना के बाद महिला ने पड़ोसियों को बताया कि घर में अचानक आग लग गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने शुरुआती जांच में झूठ बोलकर पूरे मामले को हादसा साबित करने की कोशिश की।

भूलकर भी न छोड़ें बच्चों को घर के बाहर अकेला! बांदा से आई वो रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर, जानिए हादसे की खौफनाक स्टोरी

पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

एसपी के अनुसार, मृतक अवधेश उर्फ पवन की पत्नी प्रीति उर्फ विनीता ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने बताया कि महिला ने पति से परेशान होकर यह कदम उठाया। अब उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  5 July 2026, 4:03 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement