चार मासूम बच्चों के सामने मां का कत्ल! घर के अंदर खून से सना मंजर देख कांप उठा पूरा झांसी

झांसी के एक गांव में हुई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। चार बच्चों की मां की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के अंदर मिला वह दृश्य जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया, अब पुलिस की जांच के केंद्र में है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 12:34 PM IST

Jhansi: झांसी जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के बुड़ाई गांव में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। यहां चार बच्चों की मां की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव घर के कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।

रात में हुआ खौफनाक खेल

जानकारी के अनुसार मृतका रजनी का पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। घर में वह अपने चार बच्चों के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्चे घर में सो रहे थे और इसी बीच अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

सरयू नदी में मस्ती करना पड़ा भारी… तीन दोस्त नदी में उतरे, फिर चीखों से कांप उठा पूरा घाट; जानें ऐसा क्या हुआ?

प्रेम प्रसंग की आशंका से गहराया मामला

पुलिस जांच में सामने आ रहा है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला व्यक्तिगत रंजिश और प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

मां घोंट रही थी बेटी का गला, 10 साल के बेटे ने बना लिया वीडियो; आखिर क्या है कलयुगी मां की सच्चाई?

एक संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की सास की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस वारदात के बाद पूरे गांव में डर और तनाव का माहौल है। लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर एक शांत घर के अंदर इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Location :  Jhansi

Published :  23 May 2026, 12:34 PM IST