Budaun News: खेत में काम करते-करते किसान के साथ हुआ ऐसा हादसा, अस्पताल पहुंचते ही सामने आई दर्दनाक सच्चाई

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे 55 वर्षीय किसान राकेश कुमार की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 July 2026, 12:23 PM IST
google-preferred

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में खेत पर काम कर रहे एक किसान की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई। घटना कादरचौक थाना क्षेत्र के पसेई गांव की है। किसान की अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

काम में व्यस्त थे, सांप के डसने का नहीं चला पता

जानकारी के अनुसार, पसेई गांव निवासी 55 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र बृजलाल बुधवार दोपहर अपने खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विषैले सांप ने डस लिया। बताया जा रहा है कि शुरुआत में उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ और वह अपना काम करते रहे। कुछ समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन तुरंत राकेश कुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Supreme Court का सोनम रघुवंशी को सुझाव, आत्मसमर्पण करो नहीं तो गुण-दोष पर होगा फैसला

बरसात में बढ़ जाता है खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम में खेतों और झाड़ियों में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों को खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जूते पहनकर खेत में जाना और सांप के काटने पर बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।

Location :  Badaun

Published :  22 July 2026, 12:23 PM IST

Advertisement