मां घोंट रही थी बेटी का गला, 10 साल के बेटे ने बना लिया वीडियो; आखिर क्या है कलयुगी मां की सच्चाई?

उरई के एक छोटे से गांव में गरीबी और घरेलू कलह ने ऐसा भयावह मोड़ लिया कि सुनने वालों की रूह कांप उठी। देर रात घर के अंदर जो हुआ, उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मासूम बच्ची की आखिरी सांसों का राज घर के ही एक मोबाइल में कैद हो गया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 23 May 2026, 11:28 AM IST
google-preferred

Urai: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आर्थिक तंगी और घरेलू कलह ने एक मां को इतना निर्दयी बना दिया कि उसने अपनी ही चार साल की मासूम बेटी की जान ले ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सनसनी का माहौल है।

इस कारण पति-पत्नी में हुआ विवाद

ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी राजकुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी विनीता, दो बेटे और चार साल की बेटी नैना थी। बताया जा रहा है कि विनीता पिछले कई दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी। वह बच्चों को लेकर जालौन स्थित अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन घर की आर्थिक हालत बेहद खराब थी। पति राजकुमार ने उसे समझाया कि अभी मजदूरी के पैसे नहीं मिले हैं। पैसे मिलते ही वह उसे मायके भेज देगा। इसी बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से दोनों के बीच लगातार कहासुनी हो रही थी। गुरुवार रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि घर का माहौल तनाव से भर गया।

कलयुगी मां के नहीं कांपे हाथ

परिवार के लोग रात में सो गए थे। पति अपने दोनों बेटों के साथ अलग चारपाई पर सो रहा था, जबकि विनीता अपनी बेटी नैना के साथ दूसरी चारपाई पर लेटी थी। आरोप है कि देर रात गुस्से और आवेश में आकर विनीता ने गमछे से बेटी का गला कस दिया। चार साल की मासूम नैना तड़पती रही, लेकिन मां का दिल नहीं पसीजा। कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसी दौरान बिजली चली गई, जिससे परिवार के अन्य लोगों की नींद खुली।

महराजगंज में दिनदहाड़े हमला: चौराहे पर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, जांच में जुटी पुलिस

बेटे ने मोबाइल में कैद कर लिया खौफनाक मंजर

घटना का सबसे भयावह पहलू यह रहा कि मृत बच्ची का दस वर्षीय भाई उमंग जाग गया था। उसने जो देखा, उससे वह डर गया। मासूम बच्चे ने मोबाइल उठाकर पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जब पिता राजकुमार की नजर जमीन पर पड़ी बेटी पर गई तो उसके होश उड़ गए। घर में चीख-पुकार मच गई। बेटे ने जब वीडियो होने की बात कही, तो परिवार और गांव के लोग सन्न रह गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

सूचना मिलते ही आटा थाना प्रभारी अजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में बच्ची की मौत गले की हड्डी टूटने और दम घुटने से होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां विनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर मौत मामला: भाभी की प्यारी ननद को अभी तक नहीं पकड़ पाई पुलिस, रातभर दबिश जारी

गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद पूरे गांव में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर एक मां कैसे अपनी ही बेटी की जान ले सकती है। गरीबी और घरेलू तनाव ने एक खुशहाल परिवार को पलभर में तबाह कर दिया।

Location :  Urai

Published :  23 May 2026, 11:28 AM IST

Related News

Advertisement