सुखदेवलंगर नाला के पास मिला शव, धमकी के बाद गायब हुआ युवक; काटेपाड़ा जंगल में किसने रची खूनी साजिश?

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल में मिले मुकेश बारजो के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आपसी विवाद और जान से मारने की धमकी के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी फंटुस लागुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 June 2026, 11:23 AM IST
1 / 5 पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित काटेपाड़ा जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुखदेवलंगर नाला के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा। काटेपाड़ा ग्रामीण मुंडा की सूचना पर तत्काल हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया और शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दीं।
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

Location :  Chaibasa

Published :  18 June 2026, 11:23 AM IST