हिंदी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी शाखा (Technical Cell) की मदद और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने 16 जून को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फंटुस लागुरी (पिता स्वर्गीय सुबेदार लागुरी) को धर दबोचा। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
Published : 18 June 2026, 11:16 AM IST