हिंदी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी फंटुस लागुरी ने मुकेश को पहले शराब पीने के बहाने नाले के पास बुलाया था। वहां दोनों के बीच फिर से बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने भारी पत्थर और धारदार हथियार से वार कर मुकेश की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के इरादे से शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Published : 18 June 2026, 11:16 AM IST