हिंदी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित काटेपाड़ा जंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुखदेवलंगर नाला के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव देखा। काटेपाड़ा ग्रामीण मुंडा की सूचना पर तत्काल हरकत में आई स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया और शिनाख्त की कोशिशें तेज कर दीं।
Published : 18 June 2026, 11:16 AM IST