हिंदी
जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटामहुलडीहा निवासी मुकेश बारजो (पिता पीतम बारजो) के रूप में हुई। मुकेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों और पत्नी बुधनी गोप बारजो ने पुलिस को एक अहम सुराग दिया। उन्होंने बताया कि मुकेश का गांव के ही फंटुस लागुरी के साथ पुराना विवाद चल रहा था और कुछ समय पहले आरोपी ने मुकेश को सरेआम जान से मारने की धमकी भी दी थी। पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया।
Published : 18 June 2026, 11:16 AM IST