महिला ही निकली महिला की दुश्मन: कुशीनगर में अवैध धर्मांतरण के गिरोह का पर्दाफाश, जानें कैसे करते थे ब्रेनवाश

कुशीनगर में हिन्दू नाबालिग लड़कियों के साथ जबरन धर्मांतरण कराने वाले एक अवैध गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो महिलाएं हिंदू लड़कियों का ब्रेनवाश कर उन्हें मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करती थीं। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक अमृतसर की लड़की का नाम बदलकर और आधार कार्ड बनाकर कुशीनगर लाया गया था। पुलिस ने गैंग को जेल भेजते हुए खुलासा किया कि यह गिरोह अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 28 July 2025, 11:58 AM IST
google-preferred

Kushinagar Nagar: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है जो हिंदू नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहा था। पूछताछ और जांच के बाद गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गैंग को जेल भेजते हुए खुलासा किया कि यह गिरोह अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था।

दो महिलाएं रहीं गिरोह की रीढ़

इस गिरोह की विशिष्टता यह थी कि इसमें दो महिलाओं कैसर जहां और फातिमा ने सक्रिय भूमिका निभाई। ये महिलाएं लड़कियों को मुस्लिम धर्म से जुड़े साहित्य और वीडियो दिखाकर ब्रेनवाश करती थीं और फिर धर्म परिवर्तन पर मजबूर कर देती थीं।

अपहरण और धर्मांतरण

पुलिस ने पाया कि अमृतसर रहने वाली एक नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण कर उसे कुशीनगर ले जाया गया। लड़की का नाम बदलकर ‘परवीन खातून’ रखा गया और उसका आधार कार्ड भी फर्जीवाड़ा करके बनवाया गया।

बनाते थे अश्लील वीडियो

गिरोह के पुरुष सदस्यों ने धर्मांतरण के बाद लड़की का अश्लील वीडियो बनाया और उसे ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया। यह गिरोह पीड़ित परिवारों को मानसिक और सामाजिक दहशत में रखने की कोशिश करता था।

पुलिस को तहरीर और जांच का आदेश

पीड़ित परिवार ने तुर्कपट्टी थाने में तहरीर दी थी। संतोष कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने इस सूचना पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची

पडरौना कोतवाली पुलिस ने आशिक अंसारी, इम्तियाज, मोहम्मद साहब अंसारी, तौफीक अंसारी, जीशान कमर, मजहर और दो महिलाएं कैसर जहां और फातिमा को गिरफ्तार किया। ये सभी नाबालिग लड़की को कुशीनगर लाकर धर्मांतरण कराने और ब्लैकमेल करने में शामिल थे।

यूपी सरकार धर्मांतरण कानून का असर

योगी सरकार द्वारा धर्मांतरण कानून के लागू होने के बाद ऐसे मामलों की संख्या घटने की बजाय सामने आने में वृद्धि देखी जा रही है। यह गिरोह नाबालिग लड़कियों को जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराने का संगठित स्वरूप पेश करता है।

Location : 
  • Kushinagar

Published : 
  • 28 July 2025, 11:58 AM IST