पत्नी ने घर लौटने से किया इनकार तो भड़का पति! 7 लोगों के साथ घर पहुंचा, फिर जो हुआ उसने पूरे परिवार को हिला दिया

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में पत्नी को घर ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि पति ने कई लोगों को बुलाया और घर पहुंचने के बाद परिवार पर हमला कर दिया। पत्थर, डंडे और धारदार हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 September 2026, 1:26 PM IST

Sultanpur: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में पत्नी को मायके से घर ले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि पत्नी के वापस जाने से इनकार करने के बाद पति ने अपने गांव से कई लोगों को बुला लिया। इसके बाद ये लोग कथित तौर पर घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

फोन पर हुई बात के बाद बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, रहमतपुर खखरेरू निवासी गुफरान की शादी करीब तीन वर्ष पहले ताजमीन से हुई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी को मायके छोड़ने के बाद गुफरान वापस अल्लीपुर भादर चला गया था। इसके बाद उसने फोन कर पत्नी से घर लौटने के लिए कहा। आरोप है कि ताजमीन ने वापस जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप के मुताबिक, इसके बाद गुफरान ने अपने गांव रहमतपुर खखरेरू से एक बोलेरो में करीब सात लोगों को बुलाया।

ये भी पढ़ें- जिस लाडली को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, पिता-भाई ने इज्जत के नाम पर ले ली उसकी जान! खौफनाक दास्तान ने नम की आंखें

पत्थर और डंडे लेकर पहुंचने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बुलाए गए लोग घर पहुंचे तो उनके हाथों में पत्थर, डंडे और धारदार हथियार थे। इसके बाद घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। अचानक हुए इस हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।हमले में जाबिर अली (60) के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं मकसूद (50) के सिर में चोट के साथ पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी दी गई है। नौशाद (40) का हाथ बुरी तरह जख्मी बताया जा रहा है।

बचाव में पहुंचे व्यक्ति को भी लगी चोट

घटना के दौरान परिवार को बचाने पहुंचे इरशाद (50) भी हमले की चपेट में आ गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हदगांव भेजा गया।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक कसावट: राजस्व मामलों में ढिलाई पर सीएम का कड़ा रुख, पांच तहसीलदार सस्पेंड

पुलिस की सक्रियता से आरोपी नहीं भाग सके?

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी मौके से निकलने की कोशिश में थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई। सुल्तानपुर घोष थाने के प्रभारी तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और आरोपियों के भागने की कोशिश नाकाम होने की बात सामने आई है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना में शामिल बताए जा रहे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 

Location :  Fatehpur

Published :  9 September 2026, 1:26 PM IST