जिस घर में बजनी थी शहनाई, उस घर से उठा जनाजा; पढ़ें फतेहपुर का दिल दहला देने वाला मामला
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौती गांव में रविवार सुबह खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब बरात का सामान लेकर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।