हिंदी
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान बड़ी वारदात का शिकार बन गए। हमलावरों के दुस्साहस से इलाके में दहशत फैल गई। आक्रोशित लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
मोके पर जमा भीड़
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान अपनी रोज़ाना की मार्निंग वॉक पर निकले थे, तभी चार हमलावरों ने उनका घेराव कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला बेहद सुनियोजित था। सबसे पहले चौहान को सिर में गोली मारी गई, जिससे वह गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने चाकुओं से उनके सीने पर कई वार किए।
जान बचाने के लिए चौहान लगभग 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावर पीछे नहीं हटे। दोबारा हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद भी हमलावर कुछ देर मौके पर रुके रहे और मृत्यू की पुष्टि के बाद फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, परिजन उन्हें तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य हत्या से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और दिनदहाड़े हुई इस हत्या को कानून-व्यवस्था में बड़ी चूक बता रहे हैं।
फतेहपुर में लाखों का माल साफ, चोरों ने इस बात का उठाया फायदा, अब पुलिस पर उठी उंगली
जनता सड़क पर उतरी
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में कई टीमों का गठन किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी नार्थ ने मीडिया को आश्वासन देते हुए कहा की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा साथ ही सभी पहलुओं पर जांच जारी है और इस मामले में 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हम सभी सबूत और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।
गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली और चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जांच शुरू कर 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।#GorakhpurNews #GorakhpurCrime… pic.twitter.com/MxVJJEqyXM
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 17, 2026
Raebareli News: महिला ने टेंपो चालक की चप्पलों से की पिटाई, कारण जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
फिलहाल इस जघन्य हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। लोग आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।