
गोरखपुर में सड़क हादसा (Img: Dynamite News)
Gorakhpur/Uttar Pradesh: शास्त्री चौक पर आज बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक बाइक हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में घायल युवक की पहचान नवीन श्रीवास्तव के रूप में हुई है, जो तिवारीपुर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
घटना के समय चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी होने के बावजूद काफी देर तक दुर्घटनाग्रस्त बाइक बीच सड़क पर पड़ी रही, जिससे जाम की स्थिति बन गई और दूसरे हादसों का खतरा भी बढ़ गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के करीब आधे घंटे बाद तक पुलिस ने बाइक हटाने या यातायात सुचारु कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद तो थे, लेकिन उन्हें हादसे की सही जानकारी तक नहीं थी। जब मीडिया टीम ने ट्रैफिक पुलिस से बात की तो दावा किया गया कि बाइक हटवा दी गई है, जबकि बाइक अब भी सड़क के बीचों-बीच पड़ी थी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चौराहे पर पुलिस सिर्फ औपचारिकता निभाती नजर आती है। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद घायल की मदद और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय दिखी।
यूपी में 167 खंड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
वहीं घायल नवीन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने फरार फोर व्हीलर और उसके चालक का पता लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
Location : Gorakhpur
Published : 27 May 2026, 2:50 PM IST