Lucknow Crime: सहेली के घर से लौट रही थी 15 साल की किशोरी, रास्ते में रुकी कार और फिर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया

लखनऊ के अलीगंज में सहेली के घर से लौट रही 15 वर्षीय किशोरी का कथित तौर पर कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 22 July 2026, 1:30 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। अलीगंज क्षेत्र में सहेली के घर से लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कार सवार तीन युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में जान से मारने की धमकी देकर सड़क किनारे छोड़ दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार में जबरन बैठाकर ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, किशोरी मूल रूप से हरदोई की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ अलीगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार शाम वह अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान 60 फीट रोड के पास कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और उसका मुंह दबाकर एक कमरे में ले गए।

शिकायत पर तुरंत हरकत में आई पुलिस

पीड़िता ने परिजनों के साथ देर रात अलीगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट, धमकी और पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Budaun Encounter: डबल मर्डर का फरार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में दबोचा गया, फायरिंग में कांस्टेबल भी लहूलुहान

पूर्व मकान मालिक का बेटा भी आरोपी

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में पीड़िता के पूर्व मकान मालिक का बेटा जतिन बाजपेई, उसका साथी दीपक और प्रयागराज निवासी एलएलबी का छात्र विंध्यवासिनी पांडेय शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि कथित घटना विंध्यवासिनी के किराये के कमरे में हुई। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

बैरिकेडिंग टूटी, आंसू गैस छूटे: दिल्ली के बाद अब पटना में दिखा छात्रों का हंगामा, क्या इस बार सुनेगी सरकार?

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही पुलिस 

पुलिस जांच में सामने आया है कि दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  22 July 2026, 1:30 PM IST

Advertisement