हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Lucknow: लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शिक्षण और निरीक्षण शाखा में कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नति देने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर कुल 167 खंड शिक्षा अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में 16 और 17 अप्रैल को आयोजित विभागीय चयन समिति की बैठक में हुई संस्तुतियों के आधार पर दी गई है।
उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन अधीनस्थ (राजकीय) सेवा की शिक्षण (पुरुष/महिला) शाखा और निरीक्षण शाखा में कार्यरत अधिकारियों को उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ‘ख’ के उच्चतर पदों पर पदोन्नत किया गया है।
विभाग की ओर से कहा गया है कि पदोन्नति प्राप्त अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद उसका प्रमाण पत्र शासन और निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। अधिकारियों की नई तैनाती से संबंधित अलग आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
Location : Lucknow
Published : 27 May 2026, 2:18 PM IST
Topics : block education officer Lucknow News Promotion Order Secondary Education UP Education Department