आधी रात को महिला की चीख और फिर… गोरखपुर पुलिस ने ऐसे बेनकाब किए मंगलसूत्र लूटने वाले 2 बाइक सवारों को

गोरखपुर के गोला थाना पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटा गया लॉकेट और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 July 2026, 7:41 PM IST

Gorakhpur: गोला थाना पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट का एक पीली धातु का लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमे में बरामदगी से संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला से मारपीट कर छीना था मंगलसूत्र

पुलिस के अनुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल यादव पुत्र जयकरन यादव तथा निशान्त उर्फ सचिन यादव पुत्र नन्द गोपाल यादव, निवासी ग्राम पौहरिया, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

Gorakhpur ATS Raid: इंटरनेशनल साइबर क्राइम सिंडिकेट पर शिकंजा, गोरखपुर में ATS की गुप्त छापेमारी

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पूर्व दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से आकर एक महिला के साथ मारपीट की थी और उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर पर गोला थाने में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

लॉकेट और बाइक बरामद

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लूट का लॉकेट तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 255/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) सहित अन्य प्रासंगिक धाराएं बढ़ाई गई हैं।

Gorakhpur: तीन दिन में खुला चोरी का राज, खोराबार पुलिस ने बाइक चोरों को ऐसे पहुंचाया सलाखों के पीछे

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंद्रजीत कुशवाहा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार पटेल, हेड कांस्टेबल शिवकुमार जायसवाल, हेड कांस्टेबल निलेश कनौजिया, कांस्टेबल महेश कुमार, कमलेश यादव, सूबेदार यादव, महिला कांस्टेबल रुचि यादव तथा चालक कांस्टेबल विजय पासवान शामिल रहे।

गोला पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  10 July 2026, 7:41 PM IST