घर में सो रहा था पति, तभी घुस आए दो दबंग; ईंट से सिर फोड़ा, बचाने पहुंची पत्नी को भी नहीं छोड़ा
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के केशवापार गांव में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने घर में सो रहे एक व्यक्ति पर लात-मुक्कों और ईंट से हमला कर दिया। पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। घटना में पति का सिर फट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।