
दो बहनों के साथ शर्मनाक हरकत (Img: AI Generated)
Gorakhpur: गोरखपुर जिले में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। गीडा थाना क्षेत्र के बनौड़ा गांव में शाम एक युवक पर घर में घुसकर दो बहनों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जब दोनों बहनों ने युवक की हरकतों का विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बनौड़ा गांव की रहने वाली एक महिला मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला अभिताभ पुत्र हरिवंश कथित तौर पर घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
महिला ने जब उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज और अभद्रता करने लगा। इसी बीच घर में मौजूद महिला की बहन ने भी विरोध करते हुए बीच-बचाव करने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें- Budaun News: बच्चों और महिलाओं का घर से निकलना मुहाल, जानिए कैसे एक बंदर ने पूरे गांव की उड़ा दी नींद
आरोप है कि दूसरी बहन के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। दोनों बहनों ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी अपना आपा खो बैठा। इसके बाद उसने लाठी-डंडों से दोनों बहनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दोनों बहनें घायल हो गईं। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद युवक दोनों को धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़िता ने गीडा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभिताभ पुत्र हरिवंश के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें- Mainpuri News: कलेक्ट्रेट में खुलेआम मारपीट! चकबंदी अदालत के बाहर फरियादी पर हमला
मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। वहीं, वारदात के बाद से आरोपी के फरार होने की बात सामने आई है।
Location : Gorakhpur
Published : 4 November 2026, 6:34 PM IST