गोरखपुर में चली गोलियां, फिर बरसे चाकू… आखिर किसने ली पूर्व पार्षद की जान?

गोरखपुर के बरगदवा इलाके में पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर और चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 17 March 2026, 9:48 AM IST

Gorakhpur: चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह हुई पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से न सिर्फ स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवददाता के अनुसार, राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले उनके सिर में गोली मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उन्होंने सीने में चाकू से कई वार किए।

हमलावरों ने पीछाकर किया हमला

बताया जा रहा है कि जान बचाने की कोशिश में घायल चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर दोबारा हमला किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी बदमाश कुछ देर तक मौके पर ही डटे रहे और मौत की पुष्टि होने के बाद आराम से फरार हो गए। इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं था।

अब नहीं चलेगी कालाबाजारी: विकास नगर में गैस माफियाओं पर बड़ा एक्शन, होटल-ढाबों में सिलेंडर जब्त…

बताया जा रहा है कि हमलावर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही मौके तक पहुंचे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो सके। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में चौहान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जनरल कोच में छिपा था बड़ा राज! डरे-सहमे 6 बच्चों को देख RPF को हुआ शक, पूछताछ में खुला बड़ा राज

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस जघन्य हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 17 March 2026, 9:48 AM IST