सोने की चमक पड़ी भारी, अब सलाखों के पीछे कटेगी रात! कैंट पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर निकाला छिनैतों का जुलूस

सन्नाटे को चीरती रफ्तार और पलक झपकते ही गायब होते आरोपी। 20 और 29 जुलाई की वारदातों ने गोरखपुर में खौफ का माहौल बना दिया था। जब कैंट पुलिस ने जाल बिछाया, तो एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होते गए। जानिए कौन थे ये शातिर लुटेरे और कैसे पुलिस ने किया इस पूरे केस का पर्दाफाश...

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के कैंट थाना पुलिस ने छिनैती की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की एक चेन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार पुत्र स्व. मोहन निवासी कसिहार, थाना बेलीपार, गोरखपुर और राज उर्फ राजकुमार पुत्र स्व. अमीन प्रसाद निवासी देवगांव, थाना गौरी बाजार, देवरिया के रूप में हुई है।

दो महिलाओं को बनाया था निशाना

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 को एक महिला अपने पति के साथ सब्जी लेने जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 29 जुलाई की सुबह टहलने निकली एक अन्य महिला को भी आरोपियों ने निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों ने उसके गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। दोनों घटनाओं को लेकर कैंट थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

Gorakhpur News: अपहरण मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, गगहा पुलिस ने चलाया अभियान

पुलिस ने चेन बरामद की

अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से पीली धातु की एक चेन बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) और 3(5) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों पर पहले से भी मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, अक्षय कुमार के खिलाफ कैंट थाने में छिनैती के दो मामलों के अलावा गोवध निवारण अधिनियम और झगहा थाने में भी मुकदमा दर्ज है। वहीं राज उर्फ राजकुमार के खिलाफ कैंट और झगहा थाने में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

Gorakhpur News: जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता ने भी तोड़ा दम, एक ही रात में उठीं पिता-पुत्र की अर्थियां

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

गिरफ्तारी करने वाली टीम में ई0 कॉलेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन कुमार राय, उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह, उपनिरीक्षक विवेक राज सिंह, कांस्टेबल अखिलेश यादव, शिवांसु सिंह, संजीत कुमार यादव तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अशोक चौधरी और अरुण यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  17 August 2026, 6:21 PM IST

Advertisement