
मकान के सामने से बाइक लेकर फरार चोर (Img: AI Generated Image)
Gorakhpur: गोला थाना क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि अब लोगों की आंखों के सामने खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला ग्राम रेमा का है, जहां मकान के सामने खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर रातों-रात उड़ा ले गए। हैरानी की बात यह है कि घटना को 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन गोला पुलिस अभी तक न तो बाइक बरामद कर सकी है और न ही चोरों तक पहुंच पाई है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम रेमा निवासी राजकुमार यादव पुत्र रामानंद यादव 5 जून 2026 की रात अपने मकान पर निर्माण कार्य करा रहे थे। बर्राह चौराहे से करीब 200 मीटर उत्तर दिशा में स्थित मकान के सामने उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी। देर रात तक छत का काम चलता रहा और उसके बाद वह घर के अंदर जाकर सो गए।
जौनपुर में 80 फीट ऊंचाई पर चढ़ा किसान! तीन घंटे तक टावर पर लटका रहा, फिर उसके बाद…
अगली सुबह करीब 5:30 बजे जब राजकुमार यादव की नींद खुली तो उनकी बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। पहले उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और खुद भी काफी देर तक तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्हें यकीन हो गया कि उनकी बाइक चोरी हो चुकी है।
पीड़ित ने तुरंत गोला थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और वाहन बरामद करने के साथ ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, लेकिन 13 दिन बीत जाने के बाद भी जांच किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।
प्रयागराज में सील मकान को लेकर विवाद, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, PDA ने आरोपों को बताया गलत
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस खुलासा नहीं कर पाती। लोगों का मानना है कि अगर शुरुआती दिनों में तेजी से जांच होती और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाती, तो बाइक का कोई सुराग मिल सकता था।
Location : Gorakhpur
Published : 18 June 2026, 6:12 PM IST
Topics : bike theft crime news Gola police Gorakhpur News UP News