बुलंदशहर में फांसी पर लटका मिला पूर्व प्रधान का शव, आत्महत्या या हत्या में उलझी पुलिस

पूर्व प्रधान का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 4 November 2025, 4:58 PM IST

Bulandshahr: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बाद गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव के ही पूर्व प्रधान के रूप में हुई है। शव पेड़ से लटका हुआ देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला

मामला अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के बाद गांव का है। मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। करीब जाकर देखने पर मृतक की पहचान गांव के पूर्व प्रधान के रूप में हुई। यह जानकारी मिलते ही गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

UP STF की बड़ी कामयाबी: अलीगढ़ में दबोचे 2 सगे मुन्ना भाई, जानें कौन सा एग्जाम पेपर किया था लीक

पुलिस का क्या कहना है?

पुलिस का कहना है कि पूर्व प्रधान का शव जिस स्थिति में मिला है, उसे देखकर मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी।

मृतक के परिजनों के होंगे बयान

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधान का हाल के दिनों में कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। पुलिस अब इन दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

‘हिटमैन’ जैसा होगा हरमनप्रीत का हाल? विश्व विजेता कप्तान से छिनेगी कमान! दिग्गज खिलाड़ी ने की मांग

क्या कहकर घर ने निकला था पूर्व प्रधान?

परिवार के सदस्यों का कहना है कि मृतक रविवार शाम को घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में वापस आएगा, लेकिन रात तक लौटकर नहीं आया। सुबह जब उसका शव पेड़ से लटका मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी प्रकार की शंका जताई है और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Location : 
  • Bulandshahr

Published : 
  • 4 November 2025, 4:58 PM IST